लोहरदगा, फरवरी 21 -- सेन्हा, प्रतिनिधि। लोहरदगा पुलिस लाइन में शुक्रवार को राहुल कुमार मुर्मू के नेतृत्व में पुलिस एसोसिएशन के 28 फरवरी को होने वाले केंद्रीय चुनाव के लिए पूरी टीम का चुनाव प्रचार लोहरदगा मे किया गया। इस दौरान अपने समर्थन में आम सदस्यों के पास पुलिस एसोसिएशन के माध्यम से होने वाले कार्यों के बारे में बताया गया। सभी से अपने टीम को वोट करने का अपील की गयी। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पूरी टीम को विजय बनाने का आशीर्वाद डेलीगेट प्रतिनिधियों के द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष रोहित कुमार रजक और अशोक कुमार तिवारी, महामंत्री संजीव कुमार, संयुक्त सचिव संतोष कुमार महतो और राकेश कुमार पाण्डेय, संगठन सचिव मंटू कुमार सहित सभी प्रत्याशी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.