हाजीपुर, मार्च 5 -- हाजीपुर। कार्यालय संवाददाता नगर थाना की पुलिस एवं चाईल्ड हेल्पलाईन के प्रयास से हेला बाजार में बाल विवाह को रोका गया। बुधवार को वरीय पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को सूचना प्राप्त हुई की नगर थाना क्षेत्र के हेला बाजार के निवासी व्यक्ति के द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री का जबरन बाल विवाह कराया जा रहा है। सूचना प्राप्त होने पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में एएचटीयू टीम, चाईल्ड हेल्पलाईन, शुक्ला समाजिक सेवा संस्थान एवं नगर थाना पुलिस द्वारा उक्त स्थल पर पहुंचकर बाल विवाह होने से रोका गया एवं उक्त नाबालिग लड़की को पुलिस व चाईल्ड हेल्पलाइन की संरक्षण में रखा गया है। उक्त मामले में नगर थाना में सुसंगत धाराओं में कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.