मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने मंगलवार को एलपीजी पाइपलाइन की सुरक्षा और संरक्षा की समीक्षा की। बैठक शेरपुर स्थित डिलीवरी सह इंटरमीडिएट स्टेशन में हुई। बैठक मुजफ्फरपुर जिले से होकर गुजरने वाली क्रॉस-कंट्री एलपीजी पाइपलाइन के 80 किलोमीटर लंबे हिस्से की सुरक्षा और संरक्षा पर केंद्रित रही। एसएसपी ने कहा कि पुलिस इस राष्ट्रीय संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। एसएसपी ने इंडियन ऑयल टीम की परिचालन तत्परता की सराहना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला पुलिस हमेशा संभावित आपातकालीन स्थितियों और नियमित पुलिस समन्वय मामलों में आवश्यक सहायता प्रदान करेगी। पाइपलाइन मुजफ्फरपुर के सदर, मनियारी, बरियारपुर, सकरा, कांटी, तुर्की और मोतीपुर थाना क्षेत्र होकर गुजरती है। बैठक में अनुमंडल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.