हल्द्वानी, फरवरी 1 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पुलिस और पत्रकार एकादश की ओर से खेले जा रहे तीन मैचों की मैत्री सीरीज में रविवार को हुए दूसरे मुकाबले में पुलिस की टीम ने 31 रनों से जीत हासिल की। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व वाली पुलिस एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 175 रनों का स्कोर बनाया। एसओ मुखानी सुशील जोशी ने 31 और एसएसपी मंजूनाथ ने 21 रनों की पारी खेली। पत्रकार एकादश की ओर से हर्ष रावत ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश 174 रन ही बना सकी। हर्ष रावत ने दमदार 60 रनों की पारी खेली। पुलिस की तरफ से एसपी क्राइम डॉ.जगदीश चंद्र, एसपी सिटी मनोज कत्याल, सीओ सिटी अमित सैनी के अलावा पत्रकार एकादश से योगेश शर्मा, कमल जगाती, नवनीत बिष्ट, अंकित शाह, गणेश पांडे, दिनेश पांडे, पवन कुंवर, पंकज प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.