मिर्जापुर, फरवरी 7 -- मिर्जापुर,संवादाता l जिले के पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के पुलिस उपमहानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या स्थानान्तरण होने के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित मां विन्ध्यवासिनी सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में विदाई दी गई l इस अवसर पर विंध्याचल मंडल के आयुक्त राजेश प्रकाश, पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र आरपी सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित अन्य पुलिस,प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों ने पूर्व एसएसपी को पुष्पमाला, बुकें, प्रतीक चिह्न भेंट कर भावपूर्ण विदाई ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...