पटना, दिसम्बर 3 -- उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य में पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए गृह विभाग ने 27.57 करोड़ रुपये लागत की तीन महत्वपूर्ण निर्माण योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। नवादा जिले के नरहट थाना परिसर में 12 एकल आवास और छह समूह आवास के निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है। इस योजना पर 8.28 करोड़ रुपये खर्च होंगे। समस्तीपुर जिले में 6.86 करोड़ से अनुसूचित जाति/जनजाति एवं महिला थाना का संयुक्त भवन फर्नीचर एवं निर्माण, जबकि लखीसराय के पुलिस लाइन में पुरुष सिपाही के आवासन के लिए 12.42 करोड़ रुपये की लागत से 300 बेड का बैरक फर्नीचर एवं आधारभूत संरचना सहित निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। श्री चौधरी ने कहा कि इन तीनों परियोजनाओं की तकनीकी स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू...