काशीपुर, फरवरी 21 -- जसपुर। आईजी, अपराध एवं कानून व्यवस्था के आदेश पर पुलिस ने पुलिस आपके द्वार विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इसके तहत महुआडाबरा के श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज में बालिकाओं की सुरक्षाके लिये नई पहल करते हुए छात्राओं को बढ़ते महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध, बाल विवाह,बच्चों से संबंधित अपराध ,नशे के दुष्प्रभाव ,यातायात नियमों के बारे में एसआई रूचिका एवं महिला सिपाही सीमा ने जागरूक किया। साथ ही गौरा शक्ति एप, सभी टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। एसआई ने कॉलेज में शिकायत पेटिका लगाकर जागरूक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.