औरंगाबाद, फरवरी 2 -- गोह थाना परिसर में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक बिमल सिंह एवं चौकीदार राजकुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि बिमल सिंह ने 36 वर्षों की सेवा अवधि में निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया तथा वे पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के लिए अभिभावक समान रहे। उनकी सादगी और सकारात्मक सोच अन्य कर्मियों के लिए अनुकरणीय है। समारोह में अवर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, रवींद्र कुमार, कुंदन कुमार, पूजा शर्मा, रामभजन कुमार, सरोज सिंह सहित कई पुलिसकर्मी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.