छपरा, दिसम्बर 27 -- भागलपुर जिले के अंतिचक थाना में थे पदस्थापित दिघवारा थाना क्षेत्र के ईशुपुर गांव के थे निवासी दिघवारा निसं। प्रखंड की मानूपुर पंचायत के ईशुपुर गांव निवासी व बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत 58 वर्षीय धर्मनाथ राय की शनिवार की सुबह उनके कार्यस्थल पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे भागलपुर जिले के अंतिचक थाना में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही उनके गांव में उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के चीख़-पुकार से माहौल गमगीन देखा गया। परिजनों के अनुसार वे वर्ष 1988 में पुलिस सेवा में आए थे। उनके मौत की सूचना मिलने पर मां लालदेई देवी, पत्नी शारदा देवी पुत्र दीपक कुमार,रौशन कुमार व आशीष कुमार समेत बेटी सरिता, बबीता, कविता व शालू को गमगी...