समस्तीपुर, जनवरी 3 -- समस्तीपुर। मिथिला रेंज की डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम के द्वारा शुक्रवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में समस्तीपुर जिले में पदस्थापित वर्ष 2020 बैच के पुलिस अवर निरीक्षकों द्वारा अब तक प्राप्त किए गए व्यावहारिक प्रशिक्षण की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपयोगिता और फील्ड में उसके अनुपालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समीक्षा बैठक में डीआईजी ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षकों को आधुनिक और वैज्ञानिक पुलिसिंग के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें घटना स्थल पर साक्ष्य संकलन को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी एवं नजरी नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इसके साथ ही हत्या, लूट, पोक्सो एक्ट, एससी, एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में अनुसंधान की बारीकियों पर भी चर्चा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.