चंदौली, मार्च 3 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पुलिस परीक्षा में अभ्यर्थियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे सोमवार को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। पीडीडीयू जंक्शन से रांची के लिए ट्रेन खुलेगी। इससे परीक्षा में जाने वाले अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत होगी। रेलवे के अनुसार परीक्षा स्पेशल ट्रेन तीन मार्च की शाम चार बजे पीडीडीयू जंक्शन से खुलेगी। यह ट्रेन भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी आन सोन, अनुग्रह नरायण रोड, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, चंद्रपुरा, बोकारो होते हुए अगले दिन भोर में 04 बजे रांची पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में 04 मार्च की रात 21.30 बजे खुलेगी। अगले दिन सुबह आठ बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.