मुंगेर, फरवरी 21 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार आरोपी के अस्पताल से फरार होने के बाद पुलिस के लिए चुनौती बन गयी थी। हालांकि, लगातार पुलिसिया दबिश के चलते फरार आरोपी ने अंततः शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी के अनुसार, कासिम बाजार थाना क्षेत्र के घोषी टोला निवासी देवराज कुमार को चोरी के आरोप में रविवार की शाम पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की दोपहर इलाज के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर अस्पताल के वार्ड से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जाने लगी। पुलिस दबिश का असर यह हुआ कि, फरार आरोपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.