किशनगंज, अप्रैल 27 -- बहादुरगंज, निज संवाददाता। विगत 20 अप्रैल को बहादुरगंज थाना पुलिस की अभिरक्षा से फरार आरोपी कुंवारी वैसा निवासी अंजर आलम, थाना कोचाधामन ने शनिवार को किशनगंज न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। बहादुरगंज थानाध्यक्ष निशाकांत कुमार ने उक्त मामले की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार विगत 20 अप्रैल को बाइक चोरी मामले में पुलिस द्वारा दो चोरी की बाइक के साथ छह आरोपी को गिरफ्तार किया गया था जिसमें अंजर आलम नामक आरोपी बहादुरगंज थाना से पुलिस अभिरक्षा में भागने में सफल हो गया था। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार द्वारा उक्त मामले में लापरवाही बरतने वाले पांच दारोगा, दो सिपाही, पांच चौकीदार सहित एक दर्जन को निलंबित कर स्पष्टीकरण मांगा गया था। पुलिस अभिरक्षा से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भारी पुलिस दबिश के मद्देनजर शनिवार को पुलिस हिरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.