मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। तू ना जा मेरे बादशाह एक वादे के लिए... गाने पर पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार आरोपित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 25 सेकेंड के वीडियो में आरोपित के एक हाथ में हथकड़ी और दूसरे हाथ में पत्नी का हाथ लिए जाते हुए दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। 'हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बताया गया कि यह वायरल वीडियो कोर्ट परिसर का है। यह वीडियो कब का है और इसको किसने बनाया है। इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है। सिटी एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.