बस्ती, मार्च 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में होली का पर्व सकुशल सम्पन्न होने के बाद शनिवार को पुलिस वालों की होली हुई। इसमें जमकर धमाल हुआ। डीआईजी, एसपी से लगायत पुलिस कर्मियों ने रंग-गुलाल संग होली की खुशियां मनाई तो स्वादिष्ट पकवानों का भी आनंद उठाया। फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने रंगों की ऐसी बौछार की, जिससे हर कोई होली के रंग में रंग गया। होली के जश्न की शुरूआत शनिवार को सबसे पहले एसपी अभिनंदन के आवास से हुई। यहां सीओ समेत थानों के प्रभारी, थानेदार व अन्य पुलिस कर्मी पहुंचे। कप्तान ने सभी को होली की शुभकामना दी। यहां होली खेलने के बाद पुलिस की टोली डीआईजी दिनेश कुमार पी. के आवास पर पहुंची। होली की बधाई देने के साथ आला अफसरों की मौजूदगी में जमकर होली का रंग चढ़ा। डीआईजी आवास से एसपी समेत अन्य पुलिस अफसर पुलिस पहुंचे। यहां पर भी जमकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.