संवाददाता, मार्च 9 -- सहारनपुर में थाना चिलकाना के गांव सुल्तानपुर में भूमि विवाद में पैमाइश करने पहुंची पुलिस-प्रशासन की टीम और अधिकारियों की मौजूद में एक वृद्ध ने खुद को आग लगाकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने वृद्ध के शरीर में लगी आग को किसी तरह बुझाया और आनन-फानन में पिलखनी स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते वृद्ध को हायर सेंटर रेफर कर दिया। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस-फोर्स तैनात की गई है। मौके पर एसडीएम सदर भी मौजूद थे। डीएम, एसएसपी और एसपी सिटी ने मौका-मुआयना कर जांच की है। दरअसल, थाना चिलकाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर में जैन मंदिर और सिख समाज से जुड़े कुछ लोगों के बीच एक धार्मिक स्थल की भूमि को लेकर कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। मामले में शनिवार को एडीएम सदर अंकुर वर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.