रुद्रप्रयाग, जून 12 -- केदारनाथ धाम की यात्रा में आ रहे बड़ी संख्या में यात्री और मौसम के पूर्वानुमान के चलते पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने रुद्रप्रयाग से लेकर सोनप्रयाग तक यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर विभिन्न प्वाइंट में तैनात पुलिस बल को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। साथ ही बारिश के चलते भूस्खलन होने पर मार्ग खुलवाने, यात्री सुरक्षा के प्रति गंभीर रहने को कहा। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे ने रुद्रप्रयाग के हर कोने में बारिश के चलते मार्ग का व्यापक निरीक्षण किया। मार्ग अवरुद्ध होने के साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के स्तर से खोले जाने की कार्यवाही को लेकर भी विशेष दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए अनेक प्वाइन्टों पर पुलिस बल की तैनाती करते हुए यातायात का विनि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.