बांका, फरवरी 15 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने शनिवार कों रजौन थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की गहन समीक्षा की, समीक्षा के दौरान बांका जिला के सभी थाना कि तुलना में रजौन थाना में सर्वाधिक मामले लंबित पाए गए। एसपी ने नाराजगी जताते हुए लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कांड से जुड़े पदाधिकारियों को कड़ी फटकार भी लगाई, और जल्द से जल्द लंबित कांडों का निष्पादन करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी महाशिवरात्रि, होली, ईद को लेकर भी उन्होंने विशेष दिशा-निर्देश जारी किए। होली के अवसर पर शराबबंदी को लेकर भी सख्ती के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि त्योहार के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.