शाहजहांपुर, अप्रैल 5 -- पुवायां। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने शुक्रवार शाम पुवायां कस्बे में फोर्स के साथ मार्च किया। सुरक्षा से संबंधित कोतवाल से जानकारी कर उचित दिशा निर्देश दिए। वहीं, मार्च के दौरान सड़क पर अनधिकृत तरीके से खड़े वाहन और और अतिक्रमण करने वालों को भी हिदायत दी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल से कहा कि फुटपाथ पर अतिक्रमण और अवैध तरीके से वाहन खड़े करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इन वाहनों की वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इस दौरान सीओ निष्ठा उपाध्याय, कोतवाल हरपाल सिंह बालियान, अपराध निरीक्षक राकेश कुमार, महिला दरोगा मंजू चौधरी, मनीषा चौधरी, विपुल मालिक सहित कोतवाली का पूरा स्टॉफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.