सुल्तानपुर, मार्च 18 -- सुलतानपुर। एसपी कुंवर अनुपम सिंह मंगलवार को अचानक कोतवाली नगर पहुंचे। जहां परिसर में अभिलेखों के रखरखाव, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार और हवालात की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही साफ-सफाई व्यवस्था को भी देखा। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी ली। लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय और सीसीटीएनएस कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.