रामगढ़, मार्च 19 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय कुमार ने मंगलवार को गोला थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर का भ्रमण कर कार्यालय, मेस, हवालात, बैरक, थाने की साफ सफाई आदि का जायजा लेते हुए अपराध रजिस्टर, क्रियाशील अपराधी रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर व अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने थाना क्षेत्र में घटित अपराधों में खासकर भारत माला परियोजना में हुई फायरिंग मामले की जांच पड़ताल किया। साथ ही आगामी पर्व त्योहार में असामाजिक तत्वों पर निगरानी और चौकस रहने को लेकर थाना प्रभारी को निर्देश दिया। इस दौरान एसपी ने वार्षिक कार्य विवरणी, मालखाना, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच करते हुए संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर थाना प्रभारी को कई आवश्यक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.