धनबाद, जनवरी 21 -- राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज थाना क्षेत्र के गलीकुल्ली निवासी भरत चंद्र गोराई का पुत्र मनोज गोराई को पुलिस ने थाने के ओडी पदाधिकारी इस्लाम अंसारी के साथ गाली-ग्लौज, मारपीट करने, वर्दी फाड़ने व सरकारी दस्तावेज को फाड़ने के आरोप में मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी का अपने चचेरा भाई उज्ज्वल गोराई के साथ संपत्ति विवाद चल रहा है। आरोपी जमीन का बंटवारा नहीं होने दे रहा है। इसको लेकर उज्ज्वल ने राजगंज थाना में लिखित शिकायत की थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया था। सोमवार को साढ़े छह बजे दोनों पक्ष आए थे। ओडी पदाधिकारी इस्लाम अंसारी कागजातों का जांच कर रहे थे। इसी दौरान किसी बात पर आरोपी ने ओडी ऑफिसर इस्लाम अंसारी का कॉलर पकड़ लिया और वर्दी फाड़ दी। इस्लाम की गर्दन और हाथ में चोट आई है। इसके बाद पुलिस मनोज गोराई को...