गौरीगंज, मार्च 23 -- मुसाफिरखाना। संवाददाता शहीद दिवस के अवसर पर देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के लिये अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की याद में क्षेत्राधिकारी कार्यालय मुसाफिरखाना पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान कर लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन प्रभारी पुलिस अधीक्षक हरेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी को जीवन का अनमोल उपहार देने जैसा है। इससे जहां सामुदायिक भावना मजबूत होती है वहीं रक्तदान करने वाले व्यक्ति के शरीर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी से समय-समय पर रक्तदान अवश्यक करने की अपील की। शिविर में सीओ गौरीगंज अखिलेश वर्मा, सीओ दिनेश कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक मुसाफिरखाना विवेक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष भाले सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.