लोहरदगा, नवम्बर 12 -- हरदगा, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में बुधवार को एसपी कार्यालय में अपराध की समीक्षा बैठक हुई। एसपी ने जिले के सभी थानों में दर्ज लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की और थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए पुराने मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण तभी संभव है जब थाना स्तर पर निरंतर सक्रियता और निगरानी बनी रहे। पुलिस कप्तान ने गत माह जिले में घटित संवेदनशील मामले, महिला उत्पीड़न, हत्या, चोरी, गृहभेदन, लूटपाट और अन्य आपराधिक घटनाओं की थानावार समीक्षा की। उन्होंने लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने और फरार अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। महिला उत्पीड़न एवं एससी-एसटी अधिनियम से संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई कर समय पर न्यायालय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.