दरभंगा, जनवरी 4 -- लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने शनिवार को सभी एसडीपीओ व अंचल पुलिस निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। पुलिस कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने सुपर पेट्रोलिंग से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। साथ ही औचक निरीक्षण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने डेली रिपोर्ट, इश्तिहार, कोर्ट परिवाद, कुर्की वारंट आदि के संबंध में भी कई निर्देश दिए। कहा कि सभी लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें। अनुसंधानकर्ताओं के साथ की समीक्षा बैठक लहेरियासराय। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने अंचल पुलिस निरीक्षक सदर, नगर थानाध्यक्ष, अलीनगर थानाध्यक्ष, हायाघाट थानाध्यक्ष, बहेड़ी थानाध्यक्ष एवं बिरौल थानाध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने थानावार पूर्व से लंबित सभी एनबीएफसी से संबंधित कांडों की समीक्षा की तथ...