नई दिल्ली, जून 9 -- बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां लौरिया बेतिया मार्ग में पूर्णमासी राम के पंप के समीप ट्रक के चपेट में आने से बाइक चालक एक्स आर्मी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। एक्स आर्मी का सिर धड़ से अलग हो गया था। वहीं ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। घटना रविवार के रात की है। इधर दुर्घटना की जानकारी मिलते ही लौरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां एनएच 727 को अवरुद्ध किए आक्रोशितों ने एसआई सुधीर कुमार के साथ बदतमीजी की। हादसे से नाराज लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है। उन्हें चोटें भी आने की बात कही जा रही है, जहां अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाकर उनका इलाज कराया। वहीं मिली जानकारी के अनुसार एक अन्य अधिकारी से भी आक्रोशितों ने मारपीट करने की कोशिश की है। किसी तरह वो जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.