नोएडा, फरवरी 7 -- फॉलोअप गिरफ्तार मुख्य आरक्षी को जेल भेजा गया लाइसेंसी पिस्टल और मृतका की चप्पल बरामद ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली पुलिस के मुख्य आरक्षी (हेड कांस्टेबल) के साथ शादी को लेकर हुए विवाद में प्रेमिका ने खुद को गोली मारी थी। बिसरख कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरक्षी के खिलाफ महिला मित्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। मुख्य आरक्षी आशीष पंवार मूलरूप से बागपत जिले के ककड़ीपुर गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह गाजियाबाद के ऑफिसर सिटी प्रथम राजनगर एक्सटेंशन में रह रहा था। एसीपी सेंट्रल नोएडा पवन कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह और मृतका एक-दूसरे को पिछले करीब छह वर्षों से जानते थे और आपस में करीबी...