मेरठ, मई 27 -- नौचंदी क्षेत्र में ठगों ने पुलिसकर्मी बनकर एक सर्राफ से सोने का कड़ा और 60 हजार रुपये हड़प लिए। जब तक सर्राफ को पता चल पाता तब तक आरोपी फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। के ब्लॉक शास्त्रीनगर निवासी सुनील सर्राफ हैं और बुढ़ानागेट पर उनकी दुकान है। रविवार शाम वह दुकान से घर आ रहे थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने आवाज देकर उन्हें रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए युवक कहने लगे कि शहर में लगातार वारदात हो रही हैं लेकिन लोग संभलने का नाम नहीं ले रहे। उन्होंने सुनील के हाथ से सोने का कड़ा उतरवा लिया और उसे बैग में रख दिया। करीब दो मिनट तक वह सुनील से बातचीत करते रहे। सुनील को भी लगा कि शायद सादे कपड़ों में पुलिस है। इसके बाद बाइक सवार दोनों वहां से चले गए। करीब 200 मीटर पर सुनील को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.