संभल, फरवरी 10 -- कोतवाली क्षेत्र स्थित एक आरा मशीन में एक युवक ने दरोगा बताकर एक व्यक्ति को बंधक बना लिया और उससे 25 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। रुप किशोर पुत्र रमेश चन्द्र शर्मा निवासी इंद्रा कालोनी ने बताया कि उसका भाई रामकिशोर अपनी पिकअप चलाता है। 7 जनवरी को दोपहर तीन बजे वह चन्दौसी से गांव चमरपुरा माल भरने जा रहा था। इसी दौरान पलथा मिठठन पुर की ओर से एक कार आ रही थी। पिकअप से साइड लगने के कारण कार के लाइट टूट गई। तभी कार सवार लोग कार की लाइट टूटने पर सही कराने के लिए रुपये की मांग करने लगे। रामकिशोर ने भाई रूप किशोर को फोन किया। फोन करने पर रुप किशोर मौके पर पहुंच गया। इसी दौरान वहां एक मोटर साइकिल सवार युवक आया। जिसकी मोटर साइकिल पर पुलिस लिखा हुआ था। मोटरसाइकिल सवार युवक ने बताया कि वह संभ...