सहारनपुर, दिसम्बर 22 -- अंबेहटा क्षेत्र में एक गाड़ी चालक द्वारा खुद को पुलिस का जवान बताते हुए बाइक सवार पर तमंचा तानने का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच कर रही है। गांव कैंडल निवासी प्रवेश ने बताया कि जब वह अपनी बाइक अपने साथी अजय मुराद खेडी के साथ अंबेहटा से नकुड़ की ओर जा रहे थे तो गैलेक्सी गार्डन के निकट पीछे से आ रही एक गाड़ी चालक ने उनकी बाइक रोककर उन दोनों के ऊपर तमंचा तान लिया घबराए दोनों व्यक्तियों ने जब गाड़ी चालक से पूछा तो उसने बताया कि वह उनका पीछा कर रहे हैं तथा अपने आप को पुलिस का जवान बताया। लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों को वहां से चलता किया। प्रवेश ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...