हरिद्वार, अगस्त 18 -- एक युवती ने एक पुलिसकर्मी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिसकर्मी डेढ़ साल तक आरोपी दुष्कर्म करता रहा लेकिन पीड़िता ने शादी के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। कोर्ट के आदेश पर पथरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने कोर्ट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि डेढ़ साल पहले सचिन कश्यप नाम के युवक से इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती हुई थी। दोनों लगातार बातचीत करते रहे और कई बार मिले। इसी दौरान युवक शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप लगाया कि कुछ समय पहले युवक उसके घर भी आया था और अकेली पाकर फिर से शारीरिक शारीरिक संबंध बनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.