मिर्जापुर, फरवरी 21 -- मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी धर्मराज सिंह ने पुलिसकर्मियों पर थाने में पिटाई करने का आरोप लगाया है। शनिवार को एसपी को पत्रक सौंप आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का आरोप हैकि विपक्षियों ने परिवार के साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत थाने में की। इसी मामले में थाने में बुलाया गया। यहां सुनवाई के बजाय थाने में तैनात एक सिपाही ने पिटाई कर दी। जिससे नाक और मुंह में चोट आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...