हरिद्वार, फरवरी 20 -- दून के सेलाकुई में तैनात सिपाही के बेटे को कनखल में एक पुलिसकर्मी ने पीट दिया। आरोपी ने उसके साथियों के साथ भी मारपीट की। आरोपी पुलिसकर्मी पीएसी में तैनात है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह के अनुसार, सिपाही राकेश शर्मा निवासी गणपतिधाम फेस-3 राजा गार्डन सेलाकुई ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके पुत्र प्रिंस आर्यन शर्मा अपने दो दोस्तों सिद्धार्थ और हिमांशु के साथ घर लौट रहे थे। कनखल में पुलिसकर्मी भरत सिंह रावत और संजय सिंह रावत ने उनको रोककर तेज बाइक चलाने का आरोप लगाया। आरोप है कि भरत ने गाली-गलौच के बाद बल्ले से हमला किया, जिससे प्रिंस और उसके दोनों दोस्त घायल हो गए। पीड़ित ने बताया कि भरत खुद को पुलिसकर्मी बताकर धमकी दे रहा था। पुलिस ने इस आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकद...