जमुई, दिसम्बर 18 -- झाझा, निज संवाददाता अक्सर लोगों की आलोचनाओं के केंद्र में नजर आने वाली पुलिस मानवता की कभी कुछ ऐसी मिसालें भी पेश कर जाती है,जिस पर आलोचकों को भी उनकी तारीफ को मजबूर हो जाना पड़ता है। झाझा थाना के ढ़ीबा गांव में मंगलवार की देर रात खाकीधारियों की मानवता व कर्त्तव्यपरायणता की ऐसी ही एक मिसाल सामने आती मिली है। जानकारीनुसार,मंगलवार की रात किसी ग्रामीण द्वारा झाझा पुलिस की ईआरवी-2 (इमर्जेंसी रिस्पॉन्स वेहिकल) को सूचना दी गई थी कि एक ग्रामीण मरणासन्न हाल में पड़ा है। ईआरवी के पीटीसी दीपक कुमार ने सूचनादाता से जख्मी का जीवन बचाने को उनके पहुंचने तक आसपास के किसी अस्पताल या डॉक्टर पास ले जाने का अनुरोध किया। किंतु,सूचक के द्वारा वहां आसपास चिकित्सा का कोई साधन उपलब्ध नहीं होने की बात बताए जाने पर ईआरवी टीम तत्काल गांव पहुंची तो ...