कानपुर, फरवरी 17 -- कानपुर। बरौनी से नई दिल्ली जा रही बरौनी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक पुलिसकर्मी को रेलवे स्टाफ ने तकिया व चादर चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया। पुलिसकर्मी तकिया, चादर बैग में छिपाकर रखे था। तलाशी के दौरान इन्हें बरामद किया गया। घटना ट्रेन के बी-1 कोच की फतेहपुर के आसपास की बताई जा रही है। वीडियो में रेलवे अधिकारी पुलिसकर्मी को कानपुर पहुंचकर आरपीएफ के हवाले करने की बात भी कह रहे हैं। जीआरपी और आरपीएफ ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान' सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ----------- कूड़ेदान में मिले चोरी गए बैग, नकदी गायब कानपुर। संगम लिंक 14113 में सफर करने वाले सुभाष बिंदानी ने बताया कि 14 फरवरी को ए-1 कोच में सफर कर रहे थे। कानपुर में कोच से तीन बैग चोरी हो गए। इसमें से ए...