रुडकी, जुलाई 29 -- मंगलौर कोतवाली में तैनात एक पुलिसकर्मी साइबर ठगी का शिकार हो गया। अज्ञात साइबर ठग ने उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर उनके बैंक खाते से हजारों रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इस मामले में पीड़ित ने मंगलौर कोतवाली में शिकायत दर्ज कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। देहरादून के चकराता तहसील के ग्राम कोटी निवासी अंकित तोमर ने तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान में मंगलौर कोतवाली में तैनात है। 16 अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक लिंक भेजा गया। इस लिंक के जरिए आरोपी ने उनके मोबाइल नंबर का दुरुपयोग कर ई-सिम एक्टिवेट कर लिया। इसके बाद अज्ञात आरोपी ने पीड़ित के बैंक ऑफ बड़ौदा, शाखा देहरादून के सैलरी खाते से विभिन्न यूपीआई लेनदेन के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.