हरदोई, फरवरी 6 -- बेनीगंज। फोन पर बातचीत के दौरान गाली गलौज के मामले में बेनीगंज पुलिस पर आरोप लगा है कि युवक को गुनाह कबूल कराने के लिए जबरदस्ती पिटाई की गई। मामले में क्षेत्राधिकारी हरियावां जांच कर रहे हैं। बेनीगंज क्षेत्र के शुक्लापुर निवासी 20 वर्षीय हरिओम शुक्ला ने बताया कि उनकी दो माह पहले कछौना थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला से फोन पर बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग अटवा भदसेन गांव निवासी उसके रिश्ते में देवर अनीत वर्मा के हाथ लग गई। कोथावां निवासी कथित पत्रकार लालजीत वर्मा ने हरिओम से पैसे की मांग करते हुए एससीएसटी एक्ट में न फंसाने की बात कहीं। पैसा न देने की बात पर अनीत वर्मा ने कोतवाली बेनीगंज में हरिओम के खिलाफ नाबालिक बेटी से गाली-गलौज के मामले को लेकर तहरीर दी। हरिओम के घर पहुंची बेनीगंज पुलिस ने कोतवाली आने को कहा। गुरुवार की ...