शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- राष्ट्रीय संविधान दिवस के अवसर पर जनपद शाहजहांपुर में पुलिस विभाग ने गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया।एसपी राजेश द्विवेदी के निर्देशन में सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना परिसरों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक कर्तव्यों और निहित आदर्शों के बारे में अवगत कराया तथा उनके पालन की शपथ दिलाई। एसपी राजेश द्विवेदी ने अपने कार्यालय में कर्मियों को संविधान के मूल्यों के पालन का संकल्प दिलाया। पुलिस लाइन में कार्यक्रम का शुभारंभ भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण ने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के मूल्यों, न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बन्धुत्व के पालन की प्रेरणा दी और कहा कि संविधान पुलिस सेवा का मार्गदर्शन है...