प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 1 -- कुंडा, संवाददाता। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को अलग-अलग स्कूलों में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को जागरूक किया। कुंडा के रानी गिरिजा देवी बालिका इंटर कॉलेज में अपराध निरीक्षक संजय सिंह एंटी रोमियो टीम के साथ पहुंचे। छात्राओं को अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए सुरक्षा के लिए हेल्प लाइन नंबरों की जानकारी दी। मीरा देवी इंटर कॉलेज बिहार में मंगलवार को बाघराय एसओ श्रवण कुमार अपनी टीम के साथ पहुंचे। उप निरीक्षक कीर्ति रमन, आरक्षी शशि, प्रगति गुप्ता, साधना सिंह की टीम ने छात्राओं को सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दीं। विद्यालय से जागरुकता रैली निकाली गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े नारे लगाए। इस मौके पर प्रधानाचार्य संजय कुमार त्रिपाठी, प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.