गाजीपुर, जनवरी 6 -- गाजीपुर (जमानियां)। जमानियां कस्बा में सोमवार की देर रात पुलिस ने गश्त किया। साथ ही लोगों को सुरक्षा का अहसास करते हुए अराजकतत्वों की सूचना देने की भी अपील किया। वहीं संदिग्ध वाहनों को की तलाशी लेते हुए जांच पड़ताल किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य चेन स्नेचिंग, छेड़खानी और छोटी छोटी हो रही चोरी को रोकना है। इस दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, उपनिरीक्षक भूपेशचंद, पुलिस चौकी इंचार्ज अश्वनी प्रताप सिंह, सुधीर शुक्ला, दुर्गेश तिवारी, अभय तिवारी, मुकुंद मिश्रा, रतन कुमार सरोज, आलोक कुमार तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...