अमरोहा, मार्च 16 -- अमरोहा। शुक्रवार को दिनभर ड्यूटी करने वाली पुलिस ने शनिवार को होली मनाई। पुलिस लाइन परिसर में एसपी अमित कुमार आनंद की मौजूदगी में पुलिस कर्मियों ने होली खेली। एक दूसरे को रंग लगाया तथा खूब अबीर-गुलाल उड़ाया। ढोल-नगाड़े भी बजाए तथा नृत्य कर एक दूसरे को बधाई दी। शुक्रवार को जिलेभर में होली का त्योहार मनाया गया। लिहाजा आम जनमानस की सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद रही। इस क्रम में शनिवार को पुलिस ने होली खेली। सुबह पुलिस लाइन परिसर में एसपी अमित कुमार आनंद पहुंचे। वहां पुलिस कर्मियों ने उनके साथ होली खेली। एसपी को पुलिस कर्मियों ने टीका लगाया तो उन्होंने भी अधीनस्थ को अबीर-गुलाल का टीका लगाकर होली खेली व बधाई दी। उधर, पुलिस कार्यालय, नगर कोतवाली, थाना अमरोहा देहात, नौगावां सादात, डिडौली कोतवाली, रजबपुर, गजरौला, हसनपुर, सैदनगल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.