छपरा, फरवरी 22 -- सारण की ट्रैफिक पुलिस अब बनेगी हाईटेक बॉडी वार्न कैमरों से बढ़ेगी पारदर्शिता और सुरक्षा फोटो 1 शहर के ट्रैफिक थाने में बॉडी वार्न कैमरों के बारे में ट्रेनिंग देते यातायात डीएसपी संतोष कुमार छपरा, हमारे संवाददाता। देश के महानगरों के तर्ज पर सारण जिले के शहर की ट्रैफिक पुलिस अब तकनीक के सहारे अपने कामकाज को और प्रभावी बनाने जा रही है। जिले में ट्रैफिक व्यवस्था को पारदर्शी, जवाबदेह और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से सीनियर एसपी विनीत कुमार के निर्देश पर पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्न कैमरे उपलब्ध कराए गए हैं। ये छोटे लेकिन अत्याधुनिक कैमरे पुलिसकर्मियों की वर्दी के कंधे या सीने पर लगाए जाते हैं। और ड्यूटी के दौरान ऑडियो व वीडियो दोनों रिकॉर्ड करते हैं। जिला मुख्यालय छपरा में इस नई व्यवस्था की शुरुआत के साथ ही ट्रैफिक पुलिस के का...