सोनभद्र, जून 17 -- सोनभद्र। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क परेड ग्राउंड का निरीक्षण करते हुए सलामी ली। इस दौरान पुलिस को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई गई। एडीशनल एसपी ने यूपी-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की व पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण, सुरक्षा उपकरणों के संबंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की। तत्पश्चात पुलिस लाइन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा एएसपी मुख्यालय को सलामी दी गयी। एडीशनल एसपी ने क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.