लखनऊ, जनवरी 16 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पुलिस की स्थानांतरण नीति में सुधार किया गया है, जिसके आधार पर डीजीपी मुख्यालय ने पुलिस कर्मियों के तबादलों को लेकर नई गाइड लाइन जारी की है। अपने तबादले के लिए मुख्यालय आने वाले पुलिस कर्मियों को अब सर्विस बुक भी साथ लानी होगी। तबादले के लिए जिलों से मुख्यालय आने वाले पुलिस किर्मयों के पास अनुमति पत्र तो होता है पर उसके साथ कई बार उनका सेवा विवरण उपलब्ध नहीं रहता। ऐसे में पुलिस कर्मियों के तबादले पर कोई निर्णय नहीं हो पाता था और उन्हें बैरंग ही लौटना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए डीजीपी मुख्यालय ने सेवा विवरण (सविस बुक) साथ लाने का निर्देश दिया है। इसके अलावा यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुरूप 2019 बैच तक के उपनिरीक्षकों व आरक्षियों का तबादला अनुकंपा के आधार पर होग...