अलीगढ़, दिसम्बर 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सूतमील चौराहे पर मंगलवार रात को पुलिसकर्मियों को टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, घायलों की हालत में सुधार है। दो पुलिसकर्मियों के पैर में गंभीर चोट है। हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार व दो होमगार्ड देवेंद्र व प्रेमबाबू सूतमील चौराहे पर तैनात थे। तभी सारसौल की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने तीनों को टक्कर मार दी थी। घटना के बाद चालक कार लेकर मेलरोज की तरफ भागा। भीड़ को देख आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे मे ले लिया। साथ ही तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां देवेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद रात में ही छुट्टी मिल गई। अन्य दोनों के पैर में गंभीर चोट है। इसके लिए डॉक्टर ने ऑपरेशन करके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.