चित्रकूट, फरवरी 20 -- चित्रकूट। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम आगामी 28 फरवरी तक चलाया जा रहा है। इसके तहत घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव को लेकर टीमें डीईसी, एल्बेंडाजोल व आइवरमेक्टिन गोली का सेवन लोगों को करा रही है। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अरुण सिंह, एएसपी सत्यपाल सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियों को सहायक मलेरिया अधिकारी आरके सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक रोहित व्यास, मलेरिया निरीक्षक ज्योति सिंह व प्रगति चंदेल ने दवा का सेवन कराया। जिले में अब तक लक्षित 779956 लोगो में से 252442 को दवा का सेवन कराया जा चुका है। जिला व्यापार और उद्योग बंधु की आज होगी बैठक चित्रकूट। उपायुक्त उद्योग एसके केसरवानी ने बताया कि जिला व्यापार एवं उद्योग बंधु की बैठक डीएम पुलकित गर्ग की अगुवाई में 21 फरवरी शनिवार को अपरान्ह चार बजे कलेक्ट्रेट सभागार...