अयोध्या, दिसम्बर 22 -- अयोध्या, संवाददाता। अवधधाम महोत्सव के चौथे दिन नीलकंठ लॉन, नाका में आयोजित खाकी सम्मान समारोह में जिले के पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। सिविल पुलिस, जल पुलिस, घुड़सवार पुलिस एवं फायर सर्विस के जवानों को प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव खाकी वाले गुरुजी ने किया। मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। उन्होंने कहा कि खाकी वर्दी केवल कानून व्यवस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज की रक्षा में तत्पर उस आत्मबल की पहचान है, जो हर संकट में आगे खड़ा होता है। महोत्सव अध्यक्ष मोहित महाराज ने कहा कि जो लोग अपने घर-परिवार से दूर रहकर दिन-रात जनता की सुरक्षा में तैनात रहते हैं, उनका सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि र...