चाईबासा, फरवरी 22 -- हाटगमहरिया थाना अंतर्गत अमरडीहा गांव निवासी 34 वर्षीय विजय सिंकू की गांव के एक पुलिया से नीचे नदी में गिर जाने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शनिवार को रात के लगभग 10 मृतक किसी जगह से पैदल घर आ रहा था। रास्ते में गांव पहुंचने से पहले अचानक एक पुलिया से नीचे नदी में गिर गया। जिससे सिर में गंभीर रूप से चोट लगने से घटना स्थल पर मौत हो गई। रविवार सुबह जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी तो उसे घटना स्थल से बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदरअस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि मृतक काफी नशा में रहने के कारण ही पुल से नीचे नदी गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...