देवरिया, मई 15 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के रामपुर कारखाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह पुलिया के नीचे झाड़ी में शव मिलने से सनसनी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कड़ी मशक्कत के बाद मृतक की पहचान हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रायबरेली जिले के थाना लालगंज स्थित आहार निवासी अशोक (40) वर्ष पुत्र जागेश्वर ईंट भट्ठा मजदूर था। वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बरईपुर लाला भट्टे पर मजदूरी का काम करता था। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम वह अपनी मजदूरी लेकर घर के लिए निकला था। गुरुवार की सुबह उसका शव खांडे छापर पुल से नीचे गिरा पाया गया। चोट आने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्...