सोनभद्र, फरवरी 14 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के देवरी गांव में शनिवार की शाम पुलिया से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। वे म्योरपुर से बभनी के नधिरा स्थित अपने घर जा रहे थे। घायल 20 वर्षीय कुमन कुमार और 22 वर्षीय बंशीधर को म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...